प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के 16 नामी नक्सलियों ने रांची पुलिस मुख्यालय में किया समर्पण

News11 Bharat,Pramod Kumar,

छत्तीसगढ़ के 8 नक्सली अपने राज्य में ही कर रहे हैं आत्मसमर्पण

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: ऑपरेशन 'नवजीवन - II' के तहत कोल्हान एवं सारंडा क्षेत्र में सक्रिय भाकपा (माओ) के 16 शीर्ष कमांडरों/सदस्यों एवं लातेहार जिला में सक्रिय भाकपा (माओ) के कमांडर/सदस्यों का झारखण्ड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया.

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, रांची के निर्देशन में झारखण्ड पुलिस, केरिपु बल कोबरा एवं झारखण्ड जगुआर के द्वारा नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. इसी का परिणाम है कि झारखण्ड में भटके हुए नक्सलियों को पुनः मुख्य धारा में वापस लाने के लिए झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत इन नक्सलियों ने हथियारों के साथ समर्पण किया है.

अबतक भा.क.पा. (माओ.) सहित अन्य प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के कई बड़े इनामी नक्सली कमाण्डरों से लेकर दस्ता सदस्य अपने आग्नेयास्त्रों के साथ झारखण्ड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके हैं. भा.क.पा. (माओ.) संगठन के आंतरिक शोषण, भयादोहन एवं पुलिस की लगातार बढ़ती दबिश के कारण कई नक्सली मुख्य धारा में शामिल हो रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि 21 मई को झारखण्ड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कुल - 27 नक्सल कमांडर एवं दस्ता सदस्य (SZCM- 07, ACM- 07, दस्ता सदस्य -13 ) पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के समक्ष आत्मसमर्पण किया है एवं दिनांक- 13 जुलाई को भा.क.पा. (माओ.) के शीर्ष कमाण्डर रविन्द्र गंझु ( RCM ) कुल - 20 लाख इनामी, 17 जुलाई को भा.क.पा. (माओ.) के शीर्ष कमाण्डर अजय महतो उर्फ टाईगर (SAC) कुल - 25 लाख इनामी की गिरफ्तारी एवं भा.क.पा. (माओ.) बबिता उर्फ अनिता किस्कू (ACM) के आत्मसमर्पण से भा.क.पा. (माओ.) के खात्मे की दिशा में एक प्रभावी कार्रवाई हुई है.

झारखण्ड राज्य में वर्ष 2026 में लगातार संचालित अभियान के फलस्वरूप अबतक कुल 93 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, कुल 45 नक्सलियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया, पुलिस' - मुठभेड़ में कुल - 22 नक्सली मारे गये है.

ऑपरेशन 'नवजीवन - II' के तहत भा.क.पा. (माओ.) नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर जी एवं केन्द्रीय कमेटी सदस्य असीम मंडल की टीम के शीर्ष कमांडर एवं मारक दस्ता के सदस्य, कोल्हान् तथा सारंडा के सुदूर जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों के चप्पे-चप्पे की जानकारी रखनेवाले 14 एवं लातेहार जिला में सक्रिय 02, कुल - 16 (पुरूष - 11 एवं महिला - 05 ) नक्सल कमांडर एवं दस्ता सदस्य (RCM-01, ZCM-03, SZCM-03, ACM-06, दस्ता सदस्य -03) कुल - 11 हथियार एवं 1562 गोलियों के साथ आज आत्मसमर्पण किया है.

झारखण्ड पुलिस के द्वारा संचालित अभियानों के फलस्वरूप इसी दस्ते के 08 कमांडर एवं दस्ता सदस्य (पुरुष - 03 एवं महिला - 05 ) भी छतीसगढ़ राज्य में आत्मसमपर्ण करना था, लेकिन वे आत्मसमर्पण कार्यक्रम में नहीं आए. वे छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण कर रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि भा.क.पा. (माओ.) के 15 सदस्य झारखण्ड राज्य के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) जिला, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, खूँटी, बोकारो, राँची, सरायकेला एवं गिरिडीह जिला तथा 01 सदस्य उड़ीसा के सुन्दरगढ़ जिला के स्थानीय निवासी है. भा.क.पा. (माओ. ) के द्वारा इनको पूर्व में दस्ता में शामिल कराया गया था और इनके आत्मसमर्पण से झारखण्ड राज्य विशेषकर पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) जिला एवं आस-पास के जिलों एवं राज्य में माओवादियों की गतिविधि अब लगभग समाप्ति के अंतिम कगार पर है. झारखण्ड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति ने नक्सलियों को हिंसा का रास्ता का छोड़कर विकास और विश्वास का मार्ग चुनने की नई उम्मीद जगाई है. आज 16 नक्सली मुख्य धारा में जुड़कर राज्य के विकास में सहभागी बने हैं .

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के नाम

1. संतोष उर्फ बासुदेव दा उर्फ गांधी उर्फ दिलीप उर्फ संजय महतो उर्फ बासुकू उर्फ श्याम (RCM, 15 लाख रुपये इनामी)
2. संतोष मांझी उर्फ जगबंधु (ZCM)
3. चंदन लोहरा (ZCM, 10 लाख रुपये इनामी)
4. जयकांत मुंडा उर्फ गुंगा उर्फ बंगाली (ZCM)
5. राजनाथ हांसदा उर्फ गुना हांसदा (SZCM)
6. अनिल तुरी उर्फ उज्ज्वल (SZCM, 5 लाख रुपये इनामी)
7. सुखलाल बिरजिया उर्फ अकेला (SZCM, 5 लाख रुपये इनामी)
8. सुदेश होनहागा उर्फ सोनाराम होनहागा उर्फ सोना (ACM, 2 लाख रुपये इनामी)
9. एतवारी मांझी उर्फ सोनोत उर्फ संत उर्फ शनिचरवा (ACM)
10. देवान मुर्मू उर्फ शनिचर (ACM)
11. सुमित्रा सुरिन (ACM)
12. चंपा मांझियाइन उर्फ गुड़िया (संथाल) (कैडर)
13. रिसिव (ACM)
14. सालेमी मुंडा उर्फ पारुल (ACM)
15. मुन्नी सुरिन उर्फ मुरीन सुरिन (कैडर)
16. सीता मुंडा (कैडर)

यह भी पढ़ें: 14वि जेपीएससी गड़बड़ी मामले में पूर्व JPSC अध्यक्ष और IAS अधिकारी एल. खियांग्ते CID दफ्तर पहुंचे