संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संवेदनशील मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी को विधिवत रूप से हिरासत में लेते हुए पलामू न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया गया है. मामले की आधिकारिक पुष्टि करते हुए पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि पुलिस कानून के अनुसार पूरी पारदर्शिता और सख्ती से जांच कर रही है.
थाना प्रभारी के अनुसार मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2)/96 तथा यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) की धारा 4/6 के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बीदरा निवासी बच्चन पासवान के 19 वर्षीय पुत्र धनन्जय पासवान को गिरफ्तार किया है.
थाना प्रभारी निलेश कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में प्रस्तुत कर दिया गया है. आगे माननीय न्यायालय के निर्देशों के आधार पर अग्रतर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. पुलिस इस प्रकरण से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की भी बारीकी से छानबीन कर रही है.
यह भी पढ़ें: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सिमडेगा सख्त, रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रहा सघन निगरानी अभियान