धनबाद: पेट्रोल पंप मैनेजर के खाते से उड़े 1.93 लाख रुपये,  तीन ट्रांजेक्शन में साइबर ठगों ने निकाला पैसा 

News11 Bharat

पेट्रोल पंप मैनेजर के बैंक अकाउंट से करीब 2 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है.

न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क:
तोपचांची स्थित एक पेट्रोल पंप में मैनेजर के पद पर कार्यरत प्रकाश महतो ने करीब 2 लाख रुपये की साइबर ठगी का आरोप लगाया है. राजगंज थाना क्षेत्र के लाठाटांड़ निवासी प्रकाश महतो ने बताया कि उनके तोपचांची शाखा स्थित बैंक ऑफ इंडिया खाते से यूपीआई के माध्यम से कुल 1,93,265 रुपये की साइबर ठगी हुई है. प्रकाश महतो ने मामले में राजगंज थाना में लिखित शिकायत दी है. राजगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. 

प्रकाश महतो के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को 96,666 रुपये और 9 जुलाई 2026 को दो अलग-अलग यूपीआई ट्रांजैक्शन के जरिए 49,999 रुपये और 46,600 रुपये उनके खाते से डेबिट हो गए. इस तरह इस प्रकार तीन ट्रांजेक्शन में कुल 1,93,265 रुपये खाते से निकल गए.

पीड़ित का कहना है कि घटना के दौरान उनका मोबाइल फोन बार-बार हैंग होने लगा और बाद में पूरी तरह बंद हो गया. नया मोबाइल खरीदकर सिम चालू करने पर उन्हें खाते से राशि डेबिट होने की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया की तोपचांची शाखा पहुंचकर बैंक अधिकारियों को मामले की सूचना दी और एहतियातन अपना बैंक खाता बंद करा दिया.

इसे भी पढ़ें: आज JPSC कार्यालय घेराव: परीक्षा में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर उतरेगा युवा