रांची में छात्र आंदोलन का आज 21वां दिन, कल निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

Dipali Kumari

लगातार हो रही बारिश की बावजूद छात्र अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं.

न्यूज़11 भारत 
राँची/डेस्क: 
JPSC-JSSC परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. आज छात्रों के आंदोलन का 21वां दिन है. वहीं आमरण अनशन पर बैठे छात्रों का आज 11वां दिन है. लगातार हो रही बारिश की बावजूद छात्र अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं. कल स्वतंत्रता दिवस पर छात्र रांची में तिरंगा यात्रा निकालेंगे. वहीं आज जेपीएससी-जेसीसी रिफॉर्म मंच की कोर कमेटी की बैठक भी होनी है. इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी.

मुख्यमंत्री आवास घेराव की खबर भ्रामक 

बताते चलें कल छात्रों द्वारा मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर काफी चर्चा हो रही थी. इसके मद्देनजर प्रशासन ने भी सीएम आवास के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी थी. छात्रों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकैडिंग की गयी. वहीं कई रूट भी डायवर्ट किये गए. हालांकि इस चर्चाओं पर विराम लगाते हुए छात्रों ने सीएम आवास घेराव की खबर को भ्रामक बताया. छात्रों ने कहा कि जेपीएससी-जेसीसी रिफॉर्म मंच की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है.  

इसे भी पढ़ें: चाईबासा: सामूहिक दुष्कर्म मामले में 5 दोषियों को 25 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 30-30 हजार रुपये जुर्माना