पाकुड़: तेल मिल में दिखा 5.5 फीट लंबा कोबरा, सुरक्षित किया गया रेस्क्यू

Dipali Kumari

तेल मिल में कल शनिवार रात एक विशाल स्पेक्टेकल कोबरा (भारतीय नाग) दिखाई दिया.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
पाकुड़ जिले के महेशपुर ग्वालपाड़ा गांव स्थित लक्ष्मण यादव की तेल मिल में कल शनिवार रात एक विशाल स्पेक्टेकल कोबरा (भारतीय नाग) दिखाई दिया. सांप देखते ही चारों ओर अफरा-तफरी मच गई. सांप देखते ही  तुरंत रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना की गयी. 

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 5.5 फीट लंबे कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया. रेस्क्यू के दौरान पूरी सावधानी बरती गई, ताकि किसी व्यक्ति या सांप को कोई नुकसान न पहुंचे. रेस्क्यू के बाद कोबरा को आबादी से दूर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया, जिससे वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सके.

विशेषज्ञों के अनुसार, स्पेक्टेकल कोबरा भारत के विषैले सांपों में शामिल है. ऐसे सांप दिखाई देने पर उन्हें पकड़ने या मारने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना देनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें:  रांची: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा! टावर पर चढ़ा प्रदर्शनकारी युवक