न्यूज़11 भारत
खलारी/डेस्क: मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंडा धौड़ा के समीप पोल संख्या 158/14-16 डाउन रेलवे ट्रैक पर आज रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मुंडा धौड़ा निवासी 56 वर्षीय शिवचरण राम के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे के की-मैन ने नियमित ट्रैक निरीक्षण के दौरान रेलवे लाइन पर शव पड़ा देखा. इसके बाद उन्होंने तत्काल रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी मैकलुस्कीगंज थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी.
इसे भी पढ़ें: आज झारखंड कृषि प्रवेश परीक्षा, रांची में 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा; 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू