नेपाल में भारत का परचम लहराकर लौटे तोपचांची के 8 खिलाड़ी, गोमो रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

Pramod Kumar,News11 Bharat,

11वीं इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप-2026 में भारत का किया था प्रतिनिधित्व

सविता बरनवाल/न्यूज11  भारत

गोमो/डेस्क: नेपाल के पोखरा स्थित रंगशाला स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 11वीं इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तोपचांची प्रखंड के 8 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, जिनमें गोमो के 6 खिलाड़ी शामिल हैं, ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र, झारखंड और देश का नाम रोशन किया.

कोच अंकित श्रीवास्तव जी एवं परवेज आलम जी के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने फुटबॉल में स्वर्ण पदक (Gold Medal) और वॉलीबॉल में रजत पदक (Silver Medal) जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया.

गोमो रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सांसद प्रतिनिधि हरित नारंग ने सभी खिलाड़ियों का आत्मीय स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया. वहीं, दोनों प्रशिक्षकों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में उनकी मेहनत और प्रशिक्षकों के समर्पण की अहम भूमिका रही.

सभी खिलाड़ियों एवं दोनों प्रशिक्षकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ें:JPSC गड़बड़ी मामला, CID और पलामू पुलिस की बड़ी छापेमारी, शिक्षक संतोष सिंह और रविशंकर के ठिकानों से दस्तावेज जब्त