गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल अध्यक्ष रहे 95 वर्षीय रामप्रसाद यादव का निधन, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Pramod Kumar,News11 Bharat,

कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संवेदना जताई

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय के वरिष्ठ समाजसेवी और राजद नेता राम प्रसाद यादव का 95 वर्ष की उम्र में उनके पैतृक गांव सिंजो में निधन हो गया. यादव लंबे समय से राजद से जुड़े थे. उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष और अनुमंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली थी. स्थानीय लोगों के अनुसार वह गरीबों और दलितों के मुद्दों पर सक्रिय रहे. उनके निधन की सूचना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर है. कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संवेदना जताई.वहीं संवेदना जताते हुए कहा की राजनीति में उनके जाने से खाली स्थान को भर पाना संभव नहीं है अपने जीवन काल में दिवंगत रामप्रसाद यादव ने गरीब शोषित वंचित की लड़ाई लड़कर हक और अधिकार दिलाया है,अब तक की राजनीती जीवन उनका बेदाग रहा है, ना ही किसी से गिला सिकवा और और नहीं द्वेष की भावना रही ऐसे में लोग आज भी राजद पार्टी की उस युग की याद करते हुए बताया कि जब झारखंड बिहार एक राज्य था उस समय से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मिलकर क्षेत्र में विकास से लेकर राजद को मजबूत बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है. वहीं प्रांतीय यादव महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा की दिवंगत रामप्रसाद यादव जी का निधन से काफी मर्माहत हैं जिस तरह से गरीब शोषित दलित वंचितों का आवाज उठाकर हक दिलाने का काम उन्होंने किया है वह एक गरीबों का मजबूत योद्धा थें, उनका वह सादगी और व्यक्तित्व को हमेशा-हमेशा के लिए याद किया जाएगा. वहीं झारखंड के पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने संवेदना प्रकट कर विनम्र श्रद्धांजलि दिया है इनके साथ-साथ झामुमो के वरिष्ठ नेता सह 20 सूत्री के रमकंडा प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर यादव, सुनील यादव, त्रिपुरारी यादव,अनिल कुमार, पप्पू यादव, अरविन्द यादव, जयप्रकाश यादव, भानू प्रताप सिंह सहित हजारों लोगों ने संवेदना जताया है.

यह भी पढ़ें: आंजन मंदिर से लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया