धावाचिता ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर गाइड वॉल से टकराई कार, एयरबैग खुलने से दो लोग बाल-बाल बचे

Pramod Kumar,News11 Bharat,

चालक के कार पर नियंत्रण खोने से हुई दुर्घटना

न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलकाता दिल्ली सिक्स लेन  जीटी रोड स्थित राजगंज  धावाचिता ओवरब्रिज पर बुधवार अहले सुबह करीब 3:00 बजे एक नेक्सन कार (JH18Q4152) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गाइड वॉल से टकरा गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, टक्कर के तुरंत बाद वाहन के एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार दो लोग गंभीर हादसे का शिकार होने से बच गए. दोनों को मामूली चोटें आई हैं.

जानकारी के अनुसार, नेक्सन कार जामताड़ा से रांची जा रही थी. इसी दौरान धावाचिता ओवरब्रिज पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई.

घटना की सूचना मिलने पर राजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सीबीएसई ने प्रमोद कुमार को बनाया धनबाद का उप नगर समन्वयक, शिक्षा जगत में खुशी की लहर