गिरिडीह कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है

Pramod Kumar,News11 Bharat,

अभाविप ने प्रभारी प्राचार्य समेत कई शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं

शिवांश केशू/न्यूज11  भारत

गिरिडीह/डेस्क: गिरिडीह कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है. अभाविप ने प्रभारी प्राचार्य समेत कई शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

मामले.को लेकर बस स्टैंड के पास एक होटल में प्रेस वार्ता कर अभाविप के प्रदेश सह संयोजक मंटू मुर्मू, जिला संयोजक नीरज चौधरी और एसएफएस सह संयोजक अनीश रॉय ने कहा कि कॉलेज में परीक्षा ड्यूटी, फर्जी हस्ताक्षर और बैंक खाते से राशि निकासी में गड़बड़ी हुई है."इग्नू की जांच में भी मामला सामने आया था, जिसके बाद राशि लौटाई गई. अगर निष्पक्ष जांच हो तो कई वर्षों की अनियमितता उजागर होगी."अभाविप नेताओं ने विश्वविद्यालय और संबंधित अधिकारियों से मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.अभाविप का कहना है कि शिकायत के बाद ही कॉलेज की हकीकत सामने आएगी.

यह भी पढ़ें: गढ़वा पहुंचे पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी, बोले- विभिन्न पंचायतों में होगी कांग्रेस की परामर्श यात्रा, 18 अगस्त से केतार प्रखंड से शुरुआत