संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशन के बीच स्थित ग्रासिम फैक्टरी के समीप मंगलवार करीब 11 बजे कोयला लदी एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई. हादसे में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारी राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं. हालांकि दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. रेल हादसे के कारण इस रूट पर ट्रेनों का अप और डाउन परिचालन फिलहाल बाधित होने कि सूचना हैं.फिलहाल रेलवे अधिकारी पुस्टि नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, एक दिन पहले ही हुआ सत्रावसान