खेल भावना और उत्साह का संगम: भालको में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, मुखिया राम मुर्मू ने किया उद्घाटन

Pramod Kumar,News11 Bharat,

जीत-हार से परे उठकर खेल भावना तथा अनुशासन के साथ प्रदर्शन करने की अपील

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  रविवार को मानुषमुड़िया के भालको मैदान में क्रिकेट का रोमांच सिर चढ़कर बोला, जहां एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और जीत-हार से परे उठकर खेल भावना तथा अनुशासन के साथ प्रदर्शन करने की अपील करते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। इसके बाद प्रतियोगिता का पहला रोमांचक मुकाबला मानुषमुड़िया और दक्षिणशोल की टीमों के बीच खेला गया, जिसे देखने और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए भारी संख्या में खेल प्रेमी व ग्रामीण मैदान में उमड़े। इस खास मौके पर राजेश बेरा, राकेश बेरा, सनातन घाटुयारी, डुडुल कुण्डु, सोमनाथ सिंह, राहुल गिरि, राजा साहु, अंकित राजपूत, ड्रोन और रवीशंकर महापात्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहकर आयोजन की शोभा बढ़ाते दिखे।

यह भी पढ़ें: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण कांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार