केंद्रीय मंत्री अंबरीष सिंह के सानिध्य में VHP पलामू विभाग की अहम बैठक संपन्न, समरस समाज के निर्माण का लिया संकल्प

Ark Sahuliyar

मेदनीनगर मे आज राजा भाऊ स्मृति संघ भवन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) पलामू विभाग के तीनों जिलों—पलामू, गढ़वा और लातेहार—के जिला समिति कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
मेदनीनगर मे आज राजा भाऊ स्मृति संघ भवन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) पलामू विभाग के तीनों जिलों—पलामू, गढ़वा और लातेहार—के जिला समिति कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. यह बैठक विहिप के केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख और राष्ट्रीय प्रवक्ता अंबरीष सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई. बैठक के दौरान अंबरीष सिंह ने तीनों जिलों की समितियों, प्रखंडों और पंचायतों के कार्यकलापों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने जिला और प्रखंड समिति के कार्यों, प्रखंड पालक की भूमिका तथा संगठन के विभिन्न आयामों व उनके प्रमुखों के कार्यों की जानकारी ली.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अंबरीष सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का कार्यकर्ता होना बड़े भाग्य की बात है. उन्होंने जोर देकर कहा कि परिषद गौ, गंगा और गीता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. गाय को इस देश का अर्थशास्त्र बताते हुए उन्होंने कहा कि समरस हिंदू समाज का निर्माण करना और सामाजिक भेदभाव को दूर करना ही विश्व हिंदू परिषद का मुख्य संकल्प है. इस बैठक में विहिप के झारखंड प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन, प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, प्रांत धर्म प्रसार टोली सदस्य व प्रांत समिति सदस्य कामेश्वर चौधरी, प्रांत साप्ताहिक मिलन सह प्रमुख कुमार गौरव और विभाग संरक्षक शिव प्रकाश उपस्थित रहे.

इनके अलावा विभाग मंत्री महेंद्र नाथ, विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, पलामू जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक, अनामिका सिंह व लाला प्रसाद यादव, जिला मंत्री अमित तिवारी, संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव, सह मंत्री पप्पू सिंह, गोपाल तिवारी, सुरेश वर्मा, रवि तिवारी, विवेक सिंह, पप्पू लाठ, सुडु विश्वकर्मा, सोनू सिंह, रुद्र प्रताप सिंह और दिलीप गिरी ने भी हिस्सा लिया. साथ ही गढ़वा जिला से जिला मंत्री सोनू सिंह, जिला बजरंग दल संयोजक संदीप कुमार गुप्ता शुभम केशरी, शिवम चौबे व अभिषेक भारद्वाज तथा लातेहार जिला से विहिप जिला मंत्री संजय तिवारी सहित पलामू विभाग के अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही.