न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: बुधवार शाम पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत साल्वे ग्राम में आसमानी कहर ने एक किसान का जान ले लिया.मृतक का पहचान बरूण उरांव (40 वर्ष) पिता स्व . भोला उरांव साल्वे बालूमाथ के रूप में हुई है.घटना के संबंध में परिजनो ने बताया कि धान रोपने के लिए खेत में काम कर रहे थे इसी दरमियान तेज बरसात के साथ वज्रपात हो गया. जिसके चपेट में आ गया और झुलस कर गिर बिहोश हो गया.जिसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने आनन फानन में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां डॉक्टर दयानंद कुमार और डॉक्टर चंदन कुमार ने गहन जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया.
इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रसर कार्यवाही में जुट गई.मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गया है. बरूण के मौत से पत्नी बच्चे सहित परिजन का रो रो कर बुरा हाल है.वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है. बता दें कि बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत वज्रपात से लोगों का मौत होना कोई नई बात नहीं है.इस तरह की घटना कई बार घट चुका है.जरूरत है. समाजसेवियों और जन प्रतिनिधि ने अपनी मांगों को दोहराते हुए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने और बचाव के लिए तड़ित चालक लगवाने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: गावां के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू में किया गया साइकिल का वितरण, स्कूल आने वाले बच्चों को होगी सुविधा