रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी में आगामी बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन ने निकाली फ्लैग मार्च. जहां डुमरी अनुमंडल से फ्लैग मार्च निकल कर निमियाघाट थाना क्षेत्र डुमरी थाना क्षेत्र पीरटांड थाना क्षेत्र और मधुबन थाना क्षेत्र में घुमाई गई. फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील की गई है और कहा गया है कि त्यौहार में किसी प्रकार की परेशानी होने पर इसकी जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें. ताकि प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें. इस दौरान डुमरी एसडीपीओ आविद खान,डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: उपायुक्त के निर्देश के बाद खनन विभाग अवैध खनन के विरुद्ध सतर्क, देर रात व तड़के चलाया गया सघन जांच अभियान