न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद जिले के अग्नि प्रभावित क्षेत्र केंदुआडीह 5 नंबर राजपूत बस्ती मस्जिद से कुछ दूरी पर लाल बहादुर सिंह के घर के पास बने बागान में तेज आवाज के गोफ बन गया, जिससे तेजी से गैस रिसाव हो रहा. इससे पूर्व भी गोफ बनने की घटना हो चुकी है. वहीं राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला के आसपास के लोगों में दहशत का माहौल कायम है. गोफ की सूचना पर BCCL की टीम पहुंची और निरीक्षण किया. वही स्थानीय लोग एम वार्ड 12 के पार्षद प्रतिनिधि गोविंद रावत ने कहा कि सरकार की जो भी नीति है, रैयत उसके लिए तैयार नहीं हैं. रैयत गैर रैयत क़ो उचित मुआवजा एवं सुरक्षित पुनर्वास करे. बस्ती के लोगों ने एक स्वर में कहा कि अगर सरकार हमें सुरक्षित पुनर्वास और मुआवजा देती है तो हम लोग अपने घर छोड़ने क़ो तैयार हैं.
यह भी पढ़ें: चंदवा में एनएच-75 पर बने ब्रेकर से टेंपो हुआ अनियंत्रित, चालक की मौत, छह वर्षीय बच्ची समेत कई घायल