न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: आनंदपुर प्रखंड में रोजो संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर आदिवासी छऊ नृत्य समिति, बरंगा गोपीपुर,मनीपुर और इचापीड की ओर से हर साल की भांति इस साल भी रोजो संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को छऊ नृत्य का भव्य आयोजन किया गया. छऊ नृत्य का उद्घाटन में मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव,विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो एव आजसू नेता अमित महतो सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.
बरंगा, गोपीपुर में आमंत्रित मंडली के रूप में सरायकेला-खरसावाँ के कृष्णापुर स्थित छऊ कला केंद्र की टीम के द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. जिस्मे कृष्ण राधा गोपियों के साथ रास लीला,कृष्ण सुदामा,कालिया नाग का बध,सीता स्वायंबर,दुर्गा महिषासुर युद्ध आदि धार्मिक प्रसंगों को छह नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया. विदित हो की आदिवासी छऊ नृत्य समिति की स्थापना 1963-64 में हुई थी और तब से यह क्षेत्र में आदिवासी कला और संस्कृति को बढ़ावा देती आ रही है.
आयोजकों द्वारा आमंत्रित क्षेत्र के सभी कला प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर पारंपरिक छऊ नृत्य का भरपूर आनंद उठाया. छऊ नृत्य कार्यक्रम देर रात से सुबह तक चलता रहा वही कलाकारों का उत्साह बढ़ाते हुए उपस्थित दर्शकों ने जमकर लुत्फ लिया. आयोजन का सफल संचालन डा.दिलीप महतो ने किया जबकि इस आयोजन को सफल बनाने में बरंगा गोपीपुर छह नृत्य समिति के मुख्यकर्त्ता रंजित महतो,भवेश महतो,सुमित महतो, दिगंबर महतो, मनीपुर छह नृत्य समिति के सदस्य भीम सांडिल, सागर सांडिल,रंजित समद,बुधराम सुलंकी,गुबलू एव इचापीड़ छह नृत्य समिति के लक्ष्मीनारायण उर्फ मुन्ना महतो व अन्य सदस्यों सहित ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.
यह भी पढ़ें: नए महाधिवक्ता रोहिताश्य रॉय ने किया पदभार ग्रहण, राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद सौंपी गई है जिम्मेदारी