प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:बरवाडीह प्रखंड के मंगरा पंचायत अंतर्गत मंगरा शिव मंदिर के 13वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर स्थापना दिवस समिति की ओर से सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर पूरे विधि-विधान के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा से पूर्व मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर समिति की महिला सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए.कलश यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, मुखिया विपिन बिहारी समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे.
अतिथियों के हाथों 100 से अधिक श्रद्धालुओं के बीच कलश का वितरण किया गया, जिसके बाद श्रद्धालु अमडीहा नदी तट से जल लेने के लिए रवाना हुए.इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से लोगों में धर्म और संस्कृति के प्रति आस्था मजबूत होती है. वहीं विजय बहादुर सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह और उमंग धर्म के प्रति उनकी आस्था एवं सहभागिता को दर्शाता है.स्थापना दिवस समारोह के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भंडारा के साथ समापन समारोह आयोजित किया जाएगा. आयोजन को सफल बनाने में चंद्रा रानी सिंह, संगीता सिंह, रेखा कुमारी सिंह, गौतम पटेल, आलोक सिंह, कुलेश्वर सिंह, करण सिंह, सुजीत गुप्ता, राजन सिंह समेत समिति के सदस्यों और ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
यह भी पढ़ें: किराना की आड़ में बेची जा रही थी बीयर, पदमा पुलिस ने 2 युवक रंगे हाथ दबोचे, 75 बोतल बरामद*