राजगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Pramod Kumar,News11 Bharat,

भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला ग्रामीण के आह्वान पर शुक्रवार को राजगंज में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

राजगंज/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला ग्रामीण के आह्वान पर शुक्रवार को राजगंज में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा की शुरुआत बजरंगबली मंदिर परिसर से हुई, जो राजगंज बाजार का भ्रमण करते हुए हटिया पट्टी ठाकुरवाड़ी पहुंची. इसके बाद यात्रा गोविंदपुर होते हुए निरसा के लिए रवाना हुई.

इस दौरान भाजपा धनबाद जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहन कुंभकार ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने और स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्र उत्सव के रूप में मनाने की अपील की. तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

यात्रा के दौरान भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा राजगंज क्षेत्र गूंज उठा.

यह भी पढ़ें: लंबे अंतराल के बाद गम्हरिया में लौटी श्रावणी मेले की रौनक, प्रो. केपी सोरेन ने किया उद्घाटन*