गांडेय के बाघाडीह में तेज रफ्तार अपाची बाइक बोलेरो से टकराई, जीजा-साला गंभीर घायल

Pramod Kumar,News11 Bharat,

स्थानीय ग्रामीणों और अहिल्यापुर थाना पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय पहुंचाया गया<br/>

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय. गांडेय-अहिल्यापुर मुख्य मार्ग पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बाघाडीह गांव के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान दुधकियाटांड़ निवासी 18 वर्षीय दिलचंद कुमार तथा जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी 22 वर्षीय विशणदेव मोहली के रूप में हुई है. दोनों आपस में जीजा-साला हैं.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और अहिल्यापुर थाना पुलिस की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले सदर अस्पताल गिरिडीह और वहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपाची बाइक से गांडेय से अहिल्यापुर की ओर जा रहे थे. बाघाडीह मोड़ के पास एक बोलेरो चालक वाहन को मोड़ रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बोलेरो से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद अहिल्यापुर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बोलेरो को जब्त कर थाना ले आई है. मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: एसआईआर में कोई पात्र मतदाता न छूटे, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें - विधायक हेमलाल मुर्मू*