न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से झारखंड बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे. मुलाकात के दौरान झारखंड के समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई.
यह भी पढ़ें- 2nd NTPC National Ranking Archery Tournament के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार