लातेहार के मजदूर का महाराष्ट्र में हुआ निधन, गांव में मातम का माहौल, महाराष्ट्र पुलिस ने डीसी ऑफिस लातेहार को दी सूचना

Pramod Kumar,News11 Bharat,

न्यूज11  भारत

लातेहार/डेस्क: लातेहार प्रवासी मजदूर का महाराष्ट्र में निधन हो गया है मजदूर की पहचान लातेहार जिला के फैसलबाग ग्राम निवासी पचू सिंह के पुत्र सुखदेव सिंह (28 वर्ष )के रूप में हुई.इसकी जानकारी महाराष्ट राज्य के खैराड़ी थाना पुणे पुलिस द्वारा उपायुक्त कार्यालय लातेहार को सूचना दी गई है. पुलिस ने बताया कि बीते जनवरी माह में ही युवक का नाले में गिरने से मौत हो गई थी.उक्त घटना की जानकारी पत्रकारों को उपायुक्त कार्यालय लातेहार द्वारा दी गई है.युवक का मृत्यु की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसरा हुआ है वहीं परिजन का रो रो कर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: खूंटी डबल मर्डर का खुलासा, अवैध संबंध के शक में दोस्त और युवती की हुई थी हत्या