बहरागोड़ा में खेत पर ठनका गिरने से पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर की मौत

Pramod Kumar,News11 Bharat,

पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई

न्यूज 11 भारत 

डेस्क,बहरागोड़ा : बरसोल थाना अंतर्गत खण्डामौदा पंचायत के फूलबढ़िया गांव के पास खेत में सोमवार एक मजदूर के ऊपर आसमानी बिजली गिरने के दौरान मौके पर उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल का लक्ष्मण मुंडा (35) नामक व्यक्ति खण्डामौदा किसी रिश्तेदार के घर में रहकर मजदूरी करता था सोमवार को भी उन्होंने मजदूरी करने के लिए खेत में गया था. वहीं पर काम करते-करते अचानक ठनका गिरने से मौके पर उसकी मौत हो गई. देखते ही देखते आनन फानन में लोगों की भीड़ जुट गई उसको उठाकर किनारे लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना पाकर बरसोल पुलिस मौके पर पहुंची शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया. इधर पश्चिम बंगाल में रहने वाले उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है.

यह भी पढ़ें: बारिश ने खोली सीसीएल के मरम्मत कार्यों की पोल, बचरा झूला पुल के पास पुलिया धंसी, आवागमन पर मंडराया बड़ा खतरा