आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: महाराष्ट्र के नागपुर पुलिस की नारकोटिक्स विरोधी टीम एवं सिमडेगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अफीम तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. नारकोटिक्स टीम के साथ सिमडेगा पुलिस ने 33.767 किलोग्राम अफीम, नकद राशि एवं तस्करी में उपयोग होने वाले सामान सहित ₹02 मूल्य का अफीम जब्त किया है.
मामले में प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि विगत 20 मई को नागपुर की नारकोटिक्स पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक ट्रक चालक के पास से 237.17 ग्राम अफीम बरामद किया था. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अफीम सिमडेगा स्थित होटल अंतरा से खरीदी थी. इसके बाद नागपुर ग्रामीण की एनडीपीएस टीम आरोपी को लेकर सिमडेगा पहुंची. सिमडेगा थाना एवं ठेठईटांगर थाना पुलिस के सहयोग से की गई जांच में नारकोटिक्स पुलिस की टीम ने होटल अंतरा में रेड मारते हुए होटल संचालक मनीष कुमार को हिरासत में लिया. इसके बाद पुलिस ये ने मनीष के घर में छापेमारी कर 33.767 किलो अफीम बरामद किया. जिसकी सरकारी कीमत ₹02 करोड़ बताई गई है. जबकि इसका बाजार मूल्य 05 करोड़ बताया जा रहा है .इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा, प्लास्टिक पॉलिथीन,रबर बैंड एवं ₹23.35 लाख नकद भी बरामद हुआ. नारकोटिक्स पुलिस ने मनीष कुमार को गिरफ्तार कर नागपुर ले गई. मामले में अन्य तस्करों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: बरही एसडीपीओ की उपस्थिति में बरकट्ठा और गोरहर पुलिस ने बकरीद को लेकर निकाला फ्लैग मार्च