न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन को लेकर बड़ी मॉक ड्रिल की जा रही है. डेंटल सेंटर के पास मॉक ड्रिल की जा रही है. मॉक ड्रिक का उद्देश्य आग लगने जैसी आपात स्थिति से निपटने का पूर्वाभ्यास है. रिम्स निदेशक डॉ. डी.के. सिन्हा की पहल और कर्नल जे.के. सिंह के संचालन में मॉक ड्रिल आयोजित हो रही है. इस मॉक ड्रिल में झारखंड पुलिस के एसएपी के पूर्व सैनिक, होम गार्ड के जवान और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन किया जा रहा है. मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है.
यह भी पढ़ें: मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कट का एक महिला को मौत, कड़नाडा गांव की रहने वाली थी महिला