न्यूज11 भारत
दुमका/डेस्क: झारखंड को-ऑपरेटिव फेडरेशन द्वारा 20 जून 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के तहत दुमका प्रमंडल के साहिबगंज और दुमका जिला में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला एवं सेमिनार का सफल आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.
कार्यशाला के दौरान सहकारिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं, जैसे प्रबंधन, संचालन, वित्तीय अनुशासन और ग्रामीण विकास में सहकारी समितियों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई. प्रतिभागियों को आधुनिक सहकारी व्यवस्था और उसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण भी दिया गया.