आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के जलडेगा थाना के लम्बोई होरो टोली में जहरीले सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मौत का कारण एक बार फिर अंधविश्वास बना है.
बताया गया कि होरो टोली निवासी शान्तियल होरो जमीन पर सोया था. इसी क्रम में देर रात उसे एक जहरीला सांप काट लिया. जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. लेकिन उसके परिजन उसे अस्पताल ले जाने की जगह झाड़फूंक करवाने लगे. इसी दौरान उसकी मौत हो गई. अगर इसके परिजन समय पर अस्पताल ले जाते तो संभवत इसकी जान बच जाती. लेकिन अविश्वास हावी हो गया और परिजन इलाज की जगह झाड़फूंक करवाने लगे.
घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी. जहां कोलेबिरा विधायक के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि समी आलम पहुंचकर परिजनों की मदद किए.
यह भी पढ़ें: नमस्ते Day के उपलक्ष्य में सफाई मित्र और सैनिटेशन वर्कर का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न