भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग

Pramod Kumar,News11 Bharat,

अवैध तरीके से बिजली के इस्तेमाल के कारण बार-बार होती है ऐसी घटना

सागर कुमार/न्यूज11  भारत

भुरकुंडा/डेस्क:  बरका सयाल क्षेत्र के भुरकुंडा कोलियरी सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में सुबह-सुबह ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जवाहर नगर ऊपर धोड़ा और हनुमानगढ़ी  में सीसीएल क्वार्टर से ज्यादातर सीसीएल जमीन पर बड़ी-बड़ी बिल्डिंग बन गई है ज्यादातर लोग सीसीएल के बिजली ही यूज करते हैं और कई लोग ऐसे भी है सीसीएल के बिजली से हीटर और वेल्डिंग मशीन औ बड़ी-बड़ी मशीन भी चलाते हैं अपने घर में. सीसीएल कार्मियों के क्वार्टर में ढंग से बिजली नहीं मिलती है इसी कारण आग इतनी तेजी से लगी कि लोगों को मौका तक नहीं मिला आग बुझाने का.

सीसीएल ट्रांसफार्मर में लोड जो कुछ लोग अवैध तरीके से चलाते हैं. एक घर में दो-दो हीटर सीसीएल जमीन पर अवैध तरीके से दो तीन तला बिल्डिंग घर और दुकान वेल्डिंग मशीन फर्नीचर दुकान में बड़ी-बड़ी मशीन भुरकुंडा थाना चौक से गुरुद्वारा रोड तक कई बड़ी-बड़ी दुकानों में सीसीएल का बिजली यूज किया जाता है कुछ दुकान में सीसीएल का बिजली से ही डीप फ्रीज यूज करते हैं कई लोग ऐसे भी है जो एक घर में दो-दो कनेक्शन रखते हैं बिजली का जिसके कारण सीसीएल का ट्रांसफार्मर लोड नहीं लेता और बार-बार जल जाता है.

यह भी पढ़ें: आर माधवन, अल्का याज्ञनिक, ममूटी, रोहित शर्म समेत 66 विशिष्ट हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी ने प्रदान किये पद्म पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट