रांची में मुहर्रम को लेकर हुई केंद्रीय शांति समिति की बैठक, डीसी-एसएसपी सहित सामाजिक संगठन के लोग रहे मौजूद 

Ark Sahuliyar

रांची में मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में रांची डीसी, एसएसपी सहित मुहर्रम कमिटी के साथ-साथ सामाजिक संगठन के लोग मौजूद रहे.

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची में मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में रांची डीसी, एसएसपी सहित मुहर्रम कमिटी के साथ-साथ सामाजिक संगठन के लोग मौजूद रहे. इस दौरान मुहर्रम को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द में सम्पन्न करने पर चर्चा हुई. सुरक्षा को लेकर भी रांची जिला प्रशासन और पुलिस ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया. रांची एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि पर्व-त्यौहार के मौके पर खलल डालने की कोर्शिश की तो सख्त कार्रवाई होगी. सोशल मीडिया पर रांची पुलिस की कड़ी नजर है. आपत्तिजनक पोस्ट होने पर कड़ी कार्रवाई होगी. रांची DC मंजुनाथ भजंत्री ने कहा कि मुहर्रम का जुलूस तय रूट और समय पर निकलेगा. मुहर्रम कमिटियों को झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करना होगा. सभी लोगों के साथ मिलकर मुहर्रम को सम्पन्न करना है.

यह भी पढ़ें- महेश सुरीन हत्याकांड मामले में 25 जून को आएगा कोर्ट का फैसला