चांडिल गोलचक्कर पर पेट्रोल कंटेनर में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Pramod Kumar,News11 Bharat,

चांडिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क:  चांडिल गोलचक्कर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पेट्रोल कंटेनर में अचानक आग लग गई. आग अगर टैंक तक पहुंच जाती, तो बड़ा विस्फोट हो सकता था. लेकिन चांडिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग कंटेनर के इंजन वाले हिस्से में लगी थी. सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग को टैंक तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया. पुलिस ने आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. थाना प्रभारी की सूझबूझ और त्वरित निर्णय क्षमता के कारण एक संभावित बड़ा हादसा टल गया.

चांडिल गोलचक्कर पर पेट्रोल कंटेनर में लगी आग ने कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी. हालांकि पुलिस और फायर ब्रिगेड की समय पर कार्रवाई से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आ गई और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर में युवक पर गाड़ी के चेन से हमला मामले पर एक गिरफ्तार, हमले में युवक गंभीर रूप से घायल