सिमडेगा के ठेठईटांगर के बांस पहाड़ केरा झरिया गांव में जमीन पर सोई मासूम बच्ची को काटा जहरीला सांप ने, हुई मौत

Pramod Kumar,News11 Bharat,

सांप काटने की बात का पता सुबह चला, तब तक हो गई देर, इलाज के दौरान मौत

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के बांस पहाड़ केरा झरिया गांव में जहरीले सांप के काटने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई.  बताया गया कि बांस पहाड़ केरा झरिया गांव निवासी 05 वर्षीय बच्ची सिमरन डुंगडुंग जमीन पर सोई हुई थी. इसी दौरान उसे एक जहरीला सांप काट लिया. अहले सुबह जब घर वालों ने उसे बेहोश देखा तब उन्हें सांप काटने की बात पता चली. जिसके बाद वे लोग बच्ची को सदर अस्पताल लेकर आए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसकी मौत की सूचना मिलते हीं पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर बच्ची के शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश