रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के धावाटांड में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक एक पेड़ से जा टकराई. जिसमें ड्राइवर ट्रक के अंदर ही बुरी तरह से फंस गया. जिसे घंटे में मसक्कत के बाद ट्रक के अंदर से निकला गया. घटना मधुबन थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि ट्रक सीमेंट लेकर गिरिडीह की ओर से डुमरी की ओर आ रही थी तभी ड्राइवर को आंख लग गई. जिसके कारण ट्रक पेड़ से टकरा गया. वही ड्राइवर को समाजसेवी दीपक श्रीवास्तव और ग्रामीणों की मदद से निकालने के बाद उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक ईलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस ट्रक को जप्त कर थाने ले आई है.
यह भी पढ़ें: बरवाडीह पंचायत में विकास कार्यों की शुरुआत, मुखिया कालो देवी ने चार योजनाओं का किया शिलान्यास