गांडेय प्रखंड के बेलाटांड़ में बच्चों को लेकर जा रहे एक टेम्पो को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर, टेम्पो के उड़े परखचे

Pramod Kumar,News11 Bharat,

एक बच्चे की हालत गंभीर, घटना के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से फरार

न्यूज11  भारत

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के बेलाटांड़ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. बच्चों को लेकर जा रहे एक टेम्पो को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में कई बच्चे घायल हुए हैं, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया.
घोसको गांव से टेम्पो बच्चे लेकर डिसीजी पव्लिक स्कुल दखनीडीह मिरगा लेकर जा रहा था ,इस दौरान हुई हादसा,हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने गिरिडीह - जामताड़ा मुख्यमार्ग को  जाम कर दिया है. मौके पर अहिल्यापुर थाना और गांडेय थाना  की पुलिस पहुंचकर लोगों को शांत कराने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई,  जीवन को बताया साहस और जनसेवा की प्रेरक मिसाल