जादूगोड़ा की आदिवासी महिला  ने जमीन माफियाओं से उसकी जमीन बचाने के लिए विधायक संजीव सरदार से लगाई फरियाद

Ark Sahuliyar

विधायक से उम्मीद छोड़ सोन मुनि भूमिज ने अपनी जमीन पर कागजात के साथ  प्रदर्शन कर भू-माफियाओं को ललकारता

न्यूज़11 भारत 
जादूगोड़ा/डेस्क:
मुसावनी प्रखंड क्षेत्र के फॉरेस्ट पंचायत अंतर्गत जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के पाटकिता  की रहने वाली आदिवासी महिला  सोन मुनि  भूमिज की जमीन पर भू-माफियों की कुदृष्टि से परेशान होकर आज  शुक्रवार को आदिवासी महिला सोन मुनि भूमिज ने पोटका विधायक संजीव सरदार के तुराम डीह कार्यालय पहुंच कर उसकी जमीन भू माफियाओं से बचाने की गुहार  लगाई. उन्होंने विधायक संजीव सरदार को  यह भी जानकारी दी कि बागबेड़ा पुलिस उसकी अपनी ही  जमीन पर कार्य करने से रोक रही है व जेल भेजने की धमकी दे रही है. इधर  बागबेड़ा पुलिस की भूमाफियों को अघोषित समर्थन के बाद  आदिवासी भूमिज महिला  सोन मुनि भूमिज ने  विद्यायक से उम्मीद छोड़ घाघीडीह स्थित अपनी जमीन पर कागजात के साथ प्रदर्शन किया व राज्य के मुख्यमत्री हेमंत सोरेन से इस पूरे मामले को प्रशासनिक जांच कराकर उसकी अपनी पुस्तैनी जमीन  कब्जा दिलाने की मांग की है. मामला बागबेड़ा थाना क्षेत्र के घाघीडीह गांव का है.  

घटना के बात पीड़ित आदिवासी महिला सोन सोन भूमिज  पिता रामेश्वर भूमिज पाटकिता, जादूगोड़ा निवासी कहती है कि  पूर्वी सिंहभूम जिले के घाघीडीह मौजा, थाना बागबेड़ा,  खाता खाता नम्बर 2 प्लांट 4992 , रकवा .97 डिसमिल व खाता नंबर 13 प्लॉट नंबर 4993कुल रकवा 13.73 डिसमिल कुल 29.520 डिसमिल उसके अपनी अपना खातियानी  उसके पूर्वजों की जमीन  है. जिस पर घर निर्माण में  बागबेड़ा पुलिस  व भूमाफिया विवाद खड़ा कर  मकान बनाने में बाधा खड़ा कर रहे है. जिसको लेकर जिले के एस पी से लेकर  संबंधित अधिकारियों को गुहार लगाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. अंत में उसकी उम्मीद झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन पर टिकी है व उनसे गुहार लगाई है कि बागबेड़ा पुलिस व भू माफियों की उसकी जमीन पर लगी कु दृष्टि से मुक्त करने कराया जाय ताकि झारखंड में आदिवासियों की  रैयती जमीन से  भू माफियाओं से बेदखल होने से बचाया जा सके. बहरहाल, देखना यह है कि आदिवासी महिला  सोन मुनि भूमिज  को भू माफियाओं से बचाने में कौन-कौन आदिवासी संगठन आगे आती है, या उसके  हालत पर ही छोड़ देती है यह देखने वाली बात होगी.