न्यूज11 भारत
रजरप्पा/डेस्क: भारतमाला परियोजना के ओरमांझी से जैनामोड रोड में गोला के निकट एक हाईवा गाड़ी में अचानक शॉट सर्किट से आग लग गई. तभी ग्रामीणों द्वारा गोला थाना प्रभारी को फोन कर सूचना दी गई . सूचना मिलते ही गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के मदद से गाड़ी में लगी आग को बुझाया. जिससे एक बड़ी घटना होने से बचाया गया. ग्रामीणों का कहना है कि हाइवा में आग लगने से थोड़ी देर अफरा तफरी मची. सड़क पर आवागमन कर रहे गाड़ियों ने भी सावधानी से परिचलन किया. आग पर काबू पाते ही सड़क सामान्य हो गया.
यह भी पढ़ें: धनबाद में एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर की दो अलग-अलग गाड़ियां! मामला आया सामने तो मचा हड़कंप