गावां के तारापुर में बंद खदान में डूबी महिला, शव को नहीं निकाल पाई पुलिस, कल पहुंचेगी एनडीआरएफ की टीम

Pramod Kumar,News11 Bharat,

घरेलू विवाद के बाद महिला खदान की ओर चली गई और उसमें डूब गई

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां थाना क्षेत्र के जमडार पंचायत के तारापुर में सोमवार को बंद पड़ी खदान में डूबने से लौरिया निवासी सावनी मंझियान (50) की मौत होने की सूचना है. बताया जाता है कि घरेलू विवाद के बाद महिला खदान की ओर चली गई और उसमें डूब गई.

ग्रामीणों के अनुसार, महिला के पति सावना हांसदा की दो पत्नियां हैं. इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था. घटना के समय आसपास खेतों में धान रोप रही महिलाओं ने सावनी को खदान की ओर जाते देखा और पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया.
घटना की सूचना पर एसआई सतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से महिला को निकालने का प्रयास किया, लेकिन खदान में अधिक गहराई होने के कारण सफलता नहीं मिली. थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह एनडीआरएफ की टीम बुलाकर शव को बाहर निकाला जाएगा.

यह भी पढ़ें: छात्रों पर बल प्रयोग उचित नहीं, संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करे सरकार - केशव महतो कमलेश