ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, मृतक की अबतक नहीं हो पाई है पहचान

Pramod Kumar,News11 Bharat,

रवि सिन्हा/न्यूज11  भारत

डुमरी/डेस्क:  डुमरी के पारसनाथ रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि पारसनाथ रेलवे स्टेशन के समीप अप लाइन में किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है. हालांकि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. मृतक की उम्र लगभग 30 बर्ष बताई जा रही है. मृतक ने सफेद फूल शर्ट और काला जींस पहना हुआ है. फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद गोमो जीआरपीएफ शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दी है और उसकी पहचान में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: ग्रामीण परिवार के मेधावी छात्र विश्वरूप भुईयां ने NMMS परीक्षा में हासिल की 9वीं रैंक