42 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार अब्दुल हाफिज जेल भेजे गए, एसीबी कोर्ट में हुई पेशी

Vaibhaw Vikram

रिश्वत की मांग करने वाले आरोपी अब्दुल हाफिज मामले में में आज एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान उन्हें एसीबी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया.

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रिश्वत की मांग करने वाले आरोपी अब्दुल हाफिज मामले में में आज एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान उन्हें एसीबी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. आपक जानकारी के लिए बता दें, गुरुवार को एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.  जिसके बाद पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है. परिवादी अशवन तिर्की का ट्रैक्टर को पकड़कर जप्त किया गया था. 

जिला खनन कार्यालय से छुड़वाने के नाम पर आरोपी अब्दुल हाफिज 42 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे थे. जिसकी शिकायत परिवादी अशवन तिर्की  ने एसीबी से की थी. एसीबी ने आरोपी को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर  कार्यालय बुलाया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया. 

यह भी पढ़ें: बोकारो ट्रेज़री घोटाला: तीन आरोपियों की जमानत पर फैसला सुरक्षित, 24 जून को सुनाएगी सीआईडी कोर्ट