'Abir Gulal' Worldwide Release: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जैसे की 'ऐ दिल है मुश्किल', कपूर एंड सन्स और काफी फेमस भी हुए लेकिन फिर काफी टाइम वो फिल्मों में नजर नहीं आएं, फिर फवाद खान 'अबीर गुलाल' फिल्म से कमबैक करने वाले थे, फिल्म 9 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान के सभी कलाकारों को पूर्ण रुप से बैन कर दिया गया। हलांकि लंबे विवाद के बाद यह फिल्म 29 अगस्त को वर्ल्डवाइड में रिलीज होने वाली है, लेकिन भारत में यह फिल्म अब भी रिलीज नहीं होगी।
Read More:
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘तुलसी’ की असली बेटी भी है बेहद ग्लैमरस, टीवी पर उनकी ऑनस्क्रीन बेटी को दे रही है टक्कर!
फिल्म रिलीज डेट आने से मचा बवाल..
'अबीर गुलाल' वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है, इसके चलते AIWCA (ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर इसके खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म की लीड एक्ट्रेस वाणी कपूर और फिल्म के डायरेक्टर - प्रोड्यूसर की नागरिकता रद्द करने की मांग की है।
AIWCA ने पीएम मोदी को लिखा लेटर...
AIWCA ने लेटर में लिखा कि- AICWA फिल्म अबीर गुलाल के प्रोड्यूसर, एक्ट्रेस वाणी कपूर और डायरेक्टर आरसी एस बागदी पर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काम करने से पूरी तरह बैन लगाता है। यह निर्णायक कदम राष्ट्रहित में उठाया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जो लोग राष्ट्रविरोधी तत्वों के साथ सहयोग करना चुनते हैं, उनका हमारे देश के कल्चरल इकोसिस्टम में कोई स्थान न हो।
आगे लिखा कि-
यह गहरी शर्म की बात है कि भारतीय नागरिक, जो हमारी सशस्त्र सेनाओं के अनगिनत बलिदानों से पूरी तरह अवगत हैं, खुलेआम एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ सहयोग कर रहे हैं, जो एक आतंकी देश से है। यह फैसला हमारे शहीदों की याद का अपमान है, जिनमें पुलवामा (2019), 26/11 मुंबई हमले, पहलगाम आतंकी हमला और कई अन्य घटनाएं शामिल हैं, जहां पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने बहादुर सैनिकों और मासूम नागरिकों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, की जान ली।
AICWA का फूटा फिल्म की टीम पर गुस्सा...
"क्या अबीर गुलाल के प्रोड्यूसर, एक्ट्रेस वाणी कपूर और उनकी पूरी टीम यह भूल गई है कि पाकिस्तान ने हजारों भारतीय बच्चों को अनाथ और अनगिनत महिलाओं को विधवा बना दिया है, उनके प्रियजनों की बेरहमी से हत्या करके? क्या वे यह भूल गए कि पहलगाम के बाद, हमारे देश को युद्ध जैसी स्थिति में धकेल दिया गया, राजनयिक विशेषाधिकार रद्द कर दिए गए और पाकिस्तान से सांस्कृतिक संबंध तोड़ दिए गए थे? फिर भी इन प्रोड्यूसर्स और एक्ट्रेस ने पैसों की लालच में हमारे शहीदों के खून को नजरअंदाज करने का रास्ता चुना है? यह कला नहीं है, यह व्यावसायिक देशद्रोह है। इस सहयोग से कमाया गया हर रुपया खूनी पैसा है, जो अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान की आतंकी मशीनरी को फंड करेगा, जिसका इस्तेमाल हमारे सैनिकों और नागरिकों को मारने के लिए हथियार खरीदने में किया जाएगा।"
आगे लिखा कि-
"यह युद्ध के दौरान दुश्मन की मदद करने से कोई अलग नहीं है। यदि बातचीत और आतंक साथ नहीं रह सकते, तो कला और आतंक को कभी भी साथ खड़े होने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। निर्माता एक खतरनाक ट्रेंड का पालन कर रहे हैं, जैसा कि सरदार जी 3 टीम (दिलजीत दोसांझ के नेतृत्व में) ने किया था, जिन्होंने अपनी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज की और वहां अपनाई गई, लेकिन देशभक्त भारतीयों द्वारा अस्वीकृत की गई। ऐसे कदम एक खतरनाक उदाहरण पेश करते हैं, जहां भारतीय फिल्म निर्माता घरेलू रिलीज प्रतिबंधों से बचकर पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करते हैं और फिर उन बाजारों से मुनाफा कमाते हैं जो भारत के खिलाफ आतंकवाद को सक्रिय रूप से फंड करते हैं।"
पहलगाम हमले के बाद लगा था बैन...
पहलगाम हमले के बाद से लोगों ने भी फिल्म और पाकिस्तानी कलाकारों का जमकर विरोध करना शुरु कर दिया था। तब से ही भारत में पाकिस्तानी कलाकारों और उनकी फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट को भी बैन कर दिया गया। साथ ही AIWCA (ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन) ने भी सख्त निर्देश दिये थे की अगर कोई कलाकार पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करता है, तो उस पर भी एक्शन लिया जाएगा।
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' पर भी लगाया गया था बैन..
फेडरेशन ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' भी विवादों में घिरी हुई थी, उसे भी भारत में बैन कर दिया गया था क्योकि उस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर लीड रोल में थी। हानिया की यह बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म थी। लेकिन पहलगाम हमले के बाद इस पर भी बैन लगा दिया गया। लेकिन यह फिल्म ओवरसीज रिलीज की गई थी, तब दिलजीत दोसांझ पर भी देशद्रोह का आरोप लगाया गया उन्हें देश से निकालने की बात कही गई।
लेकिन फिल्म को जब 27 जून को बाकी जगहों में रिलीज की गई तो फिल्म हिट साबित हुई और उसने ओवरसीज 150 करोड़ की कमाई की। हालांकि यह फिल्म महज 15 करोड़ के बजट में ही बनी थी। यह पहली पंजाबी फिल्म है जो विदेशों में भी सबसे ज्यादा कमाई की।
AICWA ने भी अपनाया था कड़ा रुख, PM को भेजा था पत्र…
इसी विवाद के बीच, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ आपत्ति जताई है। AICWA ने उनकी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार शामिल करने को देशद्रोह बताया, खासकर जब हाल ही में पहलगाम में 26 भारतीयों की मौत हुई थी।
क्यो हो रहा विरोध?
22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में लगभग 26 लोगों को उनका धर्म पूछकर मार दिया गया और इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को भी मिला। इसका असर फिल्मी दुनिया पर भी पड़ा। इसके बाद भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत पकिस्तान की 9 जगहों पर हमला किया गया, जिसके बाद पाकिस्तान के कई सेलिब्रिटीज ने इस पर विवादित टिप्पणियां की, इसके बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस को फिल्म से बॉयकाटऔर भारत में बैन करने की मांग की गई।
इसके बाद भारत में हानिया आमिर, फवाद खान, आतिफ असलम के सोशल मीडिया अकाउंट भी भारत में बैन कर दिए गए। और साथ हि फवाद खान की अबीर गुलाल और हानिया आमिर की भारत में डेब्यू फिल्म सरदार जी 3 की बॉयकॉट की मांग की गई।
FWICE ने एक्स पर ट्वीट करके चेतावनी दी कि जो भी फिल्म निर्माता या एक्टर्स पाकिस्तानी सेलेब्स के साथ काम करेंगे उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही उन्हें भी भारत में बैन कर दिया जाएगा।