न्यूज11 भारत
हजारीबाग/डेस्क: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के चार दिवसीय झारखंड प्रदेश अभ्यास वर्ग कोडरमा के समापन अवसर पर संगठन के विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई. इसी क्रम में हजारीबाग विभाग संयोजक प्रभात कुमार मनोनीत किया गया है.कोडरमा में 12 से 15 जून तक आयोजित प्रदेश अभ्यास वर्ग सत्र में शिक्षा क्षेत्र के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, सामाजिक कार्यों के चर्चा की गई, साथ ही संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा के साथ नए दायित्वों की घोषणा की गई.
हजारीबाग चतरा रामगढ़ जिला का विभाग संयोजक बनने पर जिले भर के कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है. प्रभात कुमार ने कहा परिषद् की विचारधारा एवं संगठनात्मक परंपराओं के अनुरूप पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. प्रभात कुमार ने कहा कि विद्यार्थी हित, राष्ट्र प्रथम की भावना के लिए सदैव तत्पर रहेंगे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो शिक्षा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र पुनर्निर्माण के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है.
यह भी पढ़ें: बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 3 क्विंटल से अधिक अवैध डोडा बरामद, कीमत 18 लाख