न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार हुए आरोपी कुन्दन कुमार को दोषी करार दिया गया है. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने दोषी करार दिया. सजा के बिंदु पर 16 जून को सुनवाई होगी. कोर्ट ने माना कि आरोपी पर लगे आरोप को अभियोजन पक्ष ने सिद्ध किया. कोर्ट ने आरोपी की जमानत को खारिज करते हुए हिरासत में लेकर जेल भेजा. मामला 30 जुलाई 2022 का है. हटिया डीएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा मादक पदार्थ तस्करी की जा रही है.
डीएसपी के निर्देश पर जगरनाथपुर थाना की पुलिस ने लाटमा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया था. उस दौरान खूंटी की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने खदेड़कर एक नाबालिग समेत दो को गिरफ्तार किया. जिसके बाद दोनों की तलाशी ली गई और दोनों के पास से 5.3 किलो गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, जिसमें जानकारी मिली कि वह लोग गांजा उड़ीसा से लेकर लाए और नामकुम तुम्बागुटू स्थित एक दुकान में बेचने जा रहे थे. दोनों आरोपी बिहार के वैशाली निवासी है.
यह भी पढ़ें- खूंटी मनरेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस: पल्स अस्पताल की डिस्चार्ज याचिका पर PMLA कोर्ट में सुनवाई