भरत मंडल/न्यूज11 भारत
गांडेय/डेस्क: गिरिडीह जिले में लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में गांडेय और ताराटांड़ थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
गांडेय थाना पुलिस ने गुरुवार रात थाना क्षेत्र की फुलजोरी पंचायत अंतर्गत फुलजोरी गांव में छापेमारी कर 45 वर्षीय वारंटी सिराज अंसारी को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, उसके विरुद्ध गिरिडीह नगर थाना कांड संख्या 46/15 दर्ज है. न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया.
वहीं ताराटांड़ थाना पुलिस ने भी वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत अफरोज अंसारी एवं सिराज अंसारी, दोनों पिता इम्तियाज अंसारी, निवासी ग्राम मानकडीहा टोला नामोनिया, थाना ताराटांड़ को गिरफ्तार किया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा.