सरायकेला में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का शिकंजा, छापेमारी में वाहन जब्त

News11 Bharat

उपायुक्त के निर्देश पर कल शनिवार को जिला खनन विभाग और ईचागढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोड़ो जारागोडीह बालू घाट में औचक निरीक्षण अभियान चलाया.

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
सरायकेला-खरसावाँ जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. उपायुक्त के निर्देश पर कल शनिवार को जिला खनन विभाग और ईचागढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोड़ो जारागोडीह बालू घाट में औचक निरीक्षण अभियान चलाया. अभियान के दौरान बालू खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन की जांच की गई. इस दौरान एक वाहन भी जब्त किया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार की सघन एवं सतत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: आज राज्यभर में JSSC परीक्षा: सिमडेगा में होटलों का किया गया निरीक्षण