विधानसभा घेराव में शामिल होने जा रहे छात्रों की जांच के लिए न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी

Pramod Kumar,News11 Bharat,

अपने दलबल के साथ स्टेशन पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों और छात्र समूहों की जांच की

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में शामिल होने जा रहे छात्रों की जांच के लिए सोमवार की अहले सुबह न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का दल. 

बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर बमबम कुमार और अंचल अधिकारी सफी आलम अपने दलबल के साथ स्टेशन पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों और छात्र समूहों की जांच की. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई ताकि विधानसभा घेराव के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे.

अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों से पूछताछ की और प्लेटफॉर्म व परिसर का निरीक्षण किया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन किसी भी तरह की तोड़फोड़ या कानून उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जांच के बाद दल वापस लौट गया. प्रशासन पूरे दिन स्थिति पर नजर बनाए हुए थी.

यह भी पढ़ें: विधानसभा घेराव कार्यक्रम में जम्मू की छात्रा रीना जसलुटिया गंभीर रूप से घायल हो गई, इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल लाया गया