न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पिठौरिया में हुए फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी अफसर अंसारी ने SDJM कोर्ट में सरेंडर किया. अधिवक्ता नदीमुद्दीन ने आरोपी को सरेंडर कराया. जिसके बाद मुख्य आरोपी अफसर अंसारी को पुलिस ने रिमांड में लिया. पुलिस अब आरोपी से तीन दिनों तक करेगी. अफसर अंसारी ने पिठौरिया में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. आरोपी ने फिरोज अंसारी को गोली मारी थी, जिसके इलाज रिम्स में चल रहा है. फिरोज अंसारी ने अफसर अंसारी के खिलाफ गवाही दिया था. जिसके बाद जेल से बाहर आते ही फिरोज अंसारी पर अफसर अंसारी द्वारा गोलीबारी करने का आरोप है. अफसर अंसारी ने पुलिस के दबाव में सरेंडर किया. गोलीबारी की वजह सहित अवैध हथियार के सोर्स की जानकारी जुटाने को लेकर उसे रिमांड पर लिया गया.
यह भी पढ़ें- सरयू राय से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में नई याचिका, कर्मचारी को आरोपी बनाने की मांग