पति से विवाद के बाद पत्नी ने कीटनाशक पीया, अस्पताल पहुंची; महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है

Pramod Kumar,News11 Bharat,

तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में कराया भर्ती

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: छोटाथाना क्षेत्र के तेतलीघाट गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला द्वारा कीटनाशक सेवन करने का मामला सामने आया है. घटना में 27 वर्षीय महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार गुरुवार आज सुबह छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेतलीघाट की रहने वाली 27. वर्षीय महिला स्वाति चंपिया अपनी पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद के बाद आवेश में आकर महिला ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया. जहरीला पदार्थ सेवन करने के बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन परिजनों द्वारा उसे तत्काल उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया.वहाँ चिकित्सकों के निगरानी में महिला का इलाज जारी है.

यह भी पढ़ें: रामपुर प्रकरण में आरोपी मंटू सिंह के साथ पुलिस रिमांड के दौरान कथित मारपीट के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग