शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने उठायी सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग 

News11 Bharat

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भाजपा की प्रतिक्रिया भी सामने आई.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भाजपा की प्रतिक्रिया भी सामने आई. झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा लिख देते हुए बहुत भावुक पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि नीट परीक्षा की प्रश्न पत्र लीक की जवाबदेही उन्होंने पहले भी ली थी, लेकिन वह नहीं चाहते हैं की युवा शक्ति गलत हाथों में पड़ जाए, इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं.

प्रतुल ने कहा अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा दिए गए उदाहरण का अनुकरण करना चाहिए और CGL,उत्पाद सिपाही और JPSC प्रवेश परीक्षा में भारी गड़बड़ियों के कारण तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.