9 दिन मौसी के घर विश्राम करने के बाद महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा संग रथ पर सवार होकर लौटे श्रीमंदिर

Pramod Kumar

सुबह से ही मौसी माँ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: भगवान श्रीजगन्नाथ की पावन बाहूडा रथयात्रा बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में स्थित जगन्नाथ मंदिरों में भक्ति भाव से मनाई गई. जिसमें पाटपुर,साकरा,लाउडोंका,मानुषमुड़िया, दिगबर्दा, जयपुरा,कुमारडुबी सहित आसपास के गांवों में झमाझम बारिश के बीच श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के मनाई गई. सुबह से ही मौसी माँ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया.

भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का आकर्षक श्रृंगार कर विधिवत पूजा की गई. मौसीबाड़ी में नौ दिनों तक विश्राम के बाद शुक्रवार को आडंग गांव में बनी मौसी के घर से मुख्य मंदिर लाउडंका लौट आए. इस अवसर पर रथ खींचने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी. महिलाओं ने जगह-जगह रथ की आरती उतारी. रथयात्रा आरंभ होने से पहले हर हाथ रस्सा थामने को व्याकुल था. सभी की यह चाहत थी कि प्रभु के रथ को खींचने में उनका भी योगदान हो सके. जो श्रद्धालु रस्सा नहीं थाम सके वह दोनों हाथ ऊपर करके महाप्रभु का अभिवादन करते दिखे. पूरे क्षेत्र संख्य घंटा से गूंज उठा,भक्तों के बीच बतासा, मिठाईयां आदि फेंके गये.

यह भी पढ़ें:  घाघरा में निःशुल्क कानूनी सहायता केंद्रों का डालसा सचिव राम कुमार लाल गुप्ता ने किया निरीक्षण