न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर बीते 11 दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं. इसी बीच तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो से शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की. इस दौरान सोनम वांगचुक ने वर्तमान परिस्थितियों को समझा और देवेंद्र नाथ महतो से पानी पीने की अपील की, जिसके बाद देवेंद्र महतो ने पानी पीकर अपना अनशन तोड़ा. हलांकि उन्होंने पूरी तरह भूख हड़ताल नहीं तोड़ा है . आज से देवेंद्र महतो पानी पी कर अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगे.
इस भी पढ़ें: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच आज रांची में निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा