25 लाख के इनामी नक्सली अजय महतो की गिरफ्तारी के बाद उसकी नक्सली पत्नी बबीता ने भी किया सरेंडर!

Pramod Kumar

धनबाद, गिरिडीह, बोकारो और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) समेत कई जिलों में नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज <br/>

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: 25 लाख के इनामी नक्सली अजय महतो की गिरफ्तारी के बाद  उसकी नक्सली पत्नी बबीता के भी सरेंडर की सूचना है. यह खबर सूत्रों के हवाले से मिल रही है. खबर की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बबीता के खिलाफ धनबाद, गिरिडीह, बोकारो और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) समेत कई जिलों में नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामले  दर्ज हैं. बबीता लम्बे समय से संगठन से जुड़ी हुई थी.

यह भी पढ़ें: झारखंड के गृह विभाग में पदस्थापित अवर सचिव संजय कुमार झा और संयुक्त सचिव मनीषा जोसेफ तिग्गा सस्पेंड